ChhattisgarhRaipur

डांस टीचर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, फंदे पर लटकी मिली लाश

रायपुर। राजधानी में डांस टीचर की खुदकुशी का मामला सामने आया है। शुक्रवार सुबह डांस टीचर की लाश फांसी के फंदे में लटकी मिली। घटनास्थल से अभी इसी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामला टिकरापारा थाने का है।

Related Articles

जानकारी के अनुसार मृतका रायपुर के श्री प्रयास पुलिस स्कूल में टीचर है। वहां वो बच्‍चों को डांस सिखाती थी। गुरुवार रात 8 बजे खाना खाने के बाद मृतका अपने कमरे में चली गई थी। देर रात डांस टीचर ने फांसी लगाकर आत्‍महत्‍या कर ली। शुक्रवार सुबह को टीचर की लाश फांसी के फंदे में लटकी मिली। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची टिकरापारा थाने की पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!