Bollywood

बहू श्लोका मेहता ने दिया बेटी को जन्म…मुकेश अंबानी के घर आई नन्ही परी

देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के परिवार से जुड़ी हर बात सुर्खियो में बनी रहती है। अंबानी परिवार में फिर से किलकारी गूंजी है। मुकेश अंबानी एक बार फिर से दादा बन गए हैं। अंबानी परिवार से खुशखबरी सामने आई है। उनके बड़े बेटे आकाश अंबानी और बहू श्लोका मेहता दोबारा पेरेंट्स बन गए हैं। श्लोक मेहता ने बेटी को जन्म दिया है। इससे पहले दोनों के एक बेटा भी है जिसका नाम पृथ्वी अंबानी है। श्लोका मेहता अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई थीं। कुछ दिन पहले मुकेश अंबानी, श्लोका मेहता और पोते पृथ्वी अंबानी के साथ सिध्दिविनायक दर्शन के लिए पहुंचे थे।

कौन हैं श्लोका मेहता?

यूं तो अंबानी परिवार के किसी भी सदस्य को परिचय की जरूरत नहीं है क्योंकि सभी सुर्खियों में बने रहते हैं। बात श्लोका मेहता की करें तो श्लोका अंबानी परिवार की बड़ी बहू हैं। अपने ड्रेसिंग सेंस्, स्टाइल और महंगी चीजों को कैरी करने के चलते, वह अक्सर चर्चा में रहती हैं। आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी 2019 में हुई थी। दोनों की पहली संतान पृथ्वी अंबानी का जन्म 10 दिसंबर 2020 को हुआ था। इनकी शादी में बॉलीवुड स्टार्स से लेकर पॉलिटिशियन तक कई दिग्गज हस्तियां पहुंची थीं। श्लोका मेहता फेमस हीरा कारोबारी रसेल मेहता की बेटी हैं। वह पढ़ाई-लिखाई में बहुत दिलचस्पी रखती हैं। उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से मास्टर डिग्री हासिल की है, साथ ही प्रिंसटन यूनिवर्सिटी से भी पढ़ाई की हुई है।

फिल्मी है लव स्टोरी

आकाश और श्लोका स्कूल टाइम स्वीटहार्ट्स हैं। दोनों बचपन के साथी हैं और दोनों ने धीरूभाई अंबानी स्कूल से पढ़ाई की है।दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया था और उसके बाद शादी के बंधन में बंधे थे। उस वक्त इस तरह की खबरें सामने आई थी कि आकाश ने श्लोका को गोवा में प्रपोज किया था। श्लोका के पूरे अंबानी परिवार के साथ रिश्ते बहुत खूबसूरत हैं। सास नीता अंबानी भी कई बार उनकी तारीफों के पुल बांध चुकी हैं।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!