ChhattisgarhDhamtari

पति-पत्नी की दबकर मौत…आंधी में गिरा 80 साल पुराना पेड़

धमतरी। जिले में आंधी तूफान से एक पेड़ गिरने के कारण उसके नीचे दबकर पति–पत्नी की मौत हो गई है। सांकरा के साप्ताहिक बाजार में दोनों पति-पत्नी सड़क किनारे झोपड़ी के पास बैठकर चना-मुर्रा बेच रहे थे, तभी वहां 80 साल पुराना आम का पेड़ तेज आंधी में गिर गया, जिसके नीचे पति-पत्नी दब गए। मामला सिहावा थाना क्षेत्र का है।

मृतकों की पहचान दयालु राम निषाद और ईश्वरी निषाद के रूप में की गई है। आम का पेड़ झोपड़ी के ऊपर गिरा। इसी झोपड़ी के पास पति-पत्नी भी बैठे हुए थे, उनके ऊपर भी पेड़ का हिस्सा गिर गया। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पत्नी की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, वहीं गंभीर रूप से घायल पति ने अस्पताल ले जाते हुए दम तोड़ दिया। पुलिस ने पति-पत्नी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!