Chhattisgarh

कांग्रेस हाईकमान के साथ समीक्षा बैठक करने के बाद छत्तीसगढ़ लौटे दीपक बैज ने कहा – हम चुनाव हारे हैं हौसला नहीं

रायपुर ! कांग्रेस हाईकमान के साथ समीक्षा बैठक करने के बाद दीपक बैज छत्तीसगढ़ लौट आये है। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा – चुनाव हारे हैं हौसला नहीं, 2024 चुनाव को लेकर दिशा निर्देश हाईकमान ने दिया है।

हार की समीक्षा हुई है, आलाकमान के पास पहले ही अलग से रिपोर्ट थी। लोकसभा के लिए भी रिपोर्ट दिए है। अप्रैल में लोकसभा होना है उसे लेकर फिर मेहनत करेंगे।

पार्टी के खिलाफ हो रही बयानबाजी पर दीपक बैज ने कहा – आज पार्टी को मजबूत करने का समय है। कुछ लोग कमजोर करना चाहते है कोई पार्टी से बड़ा नहीं है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।

सार्वजनिक रूप से ऐसी बातें नहीं करनी चाहिए, पार्टी गंभीरता से विचार कर रही है। शुरू से एक ही चीज कहते आया हूं कि दीपक बैज चुनाव लडूंगा या नहीं वह हाईकमान तय करेगा। हम चुनाव हारे हिम्मत नहीं हारे, नेता प्रतिपक्ष को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!