ChhattisgarhRaipur

CM बघेल से पटवा समाज के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से शाम यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ पटवा नामदेव समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री बघेल को रायपुर में आयोजित समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।

इसके साथ ही भेंट-मुलाकात के दौरान बेलतरा में सामाजिक भवन के लिए जमीन आबंटित करने के लिए प्रतिनिधि मंडल ने आभार व्यक्त किया।प्रतिनिधिमंडल में छत्तीसगढ़ पटवा नामदेव समाज के प्रदेश अध्यक्ष प्रवेश पटवा, सचिव राघवेन्द्र नामदेव, कोषाध्यक्ष सौरव पाटकर, राम पटवा सहित समाज के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!