Chhattisgarh

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने 12.63 करोड़ की तीन सड़कों का किया भूमिपूजन, गांवों का शहर से जुड़ाव होगा मजबूत

Deputy Chief Minister Vijay Sharma lays foundation for ₹12.63 crore road projects, strengthening rural–urban connectivity

कवर्धा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों को शहर से जोड़ने के लिए 12 करोड़ 63 लाख 55 हजार रुपये की लागत से 13.6 किलोमीटर लंबी तीन नई सड़कों का निर्माण किया जाएगा। इससे गांवों के लोगों को शहर तक आने-जाने में काफी सुविधा मिलेगी। उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने इन सड़कों के निर्माण, मजबूती और उन्नयन कार्य का भूमिपूजन किया।

Related Articles

भूमिपूजन किए गए कार्यों में मेन रोड से बैहरसरी तक 8.80 किलोमीटर लंबी सड़क, जिस पर 6.05 करोड़ रुपये खर्च होंगे, मदनपुर से बटुराकछार तक 1.40 किलोमीटर लंबी सड़क, जिसकी लागत 2.69 करोड़ रुपये है, और खड़ौदा से मदनपुर तक 3.40 किलोमीटर लंबी सड़क, जिस पर 3.87 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इन सड़कों के बनने से क्षेत्र के कई गांवों को बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी और आवागमन आसान होगा। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री ने ग्राम बैहरसरी में 25 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण की भी घोषणा की।

उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार हर गांव के विकास के लिए काम कर रही है। अच्छी सड़कों से गांवों को शहरों से जोड़ा जा रहा है, जिससे किसानों, विद्यार्थियों, मरीजों और आम लोगों को लाभ मिलेगा। किसान अपनी फसल आसानी से बाजार तक पहुंचा सकेंगे, समय और खर्च दोनों की बचत होगी। बच्चों को स्कूल-कॉलेज और मरीजों को अस्पताल पहुंचने में भी सुविधा मिलेगी।उन्होंने विकसित भारत जी राम जी योजना की जानकारी देते हुए बताया कि अब ग्रामीण परिवारों को 100 दिन के बजाय 125 दिन का रोजगार मिलेगा। यदि समय पर काम नहीं मिला तो बेरोजगारी भत्ता देने का प्रावधान है। गांव की जरूरतों के अनुसार विकास कार्य ग्राम पंचायत तय करेगी।

मनरेगा के तहत जल संरक्षण, तालाब, नाली, सड़क, भूमि सुधार और पौधारोपण जैसे काम कराए जाएंगे, जिससे गांवों की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।उपमुख्यमंत्री ने बताया कि नई सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र परिवारों को पक्के मकान स्वीकृत किए गए हैं। आवास प्लस 2024 सर्वे के माध्यम से वास्तविक जरूरतमंदों की पहचान की गई है। ग्राम सभा की स्वीकृति के बाद सभी पात्र हितग्राहियों को आवास दिए जाएंगे। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विदेशी राम धुर्वे सहित कई जनप्रतिनिधि और ग्रामवासी मौजूद रहे।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!