ChhattisgarhRaipur

डिप्टी CM अरुण साव ने लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश, कहा- निर्धारित समय पर पूरा करें काम..

रायपुर। मोवा ओवर ब्रिज घोटाले के बीच उप मुख्यमंत्री लोनि अरुण साव विभागीय कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं । यह नए वित्त वर्ष ये लिए बजट स्वीकृति के बाद पहली बैठक है। साव प्रदेशभर में चल रहे लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं। बैठक में लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह और प्रमुख अभियंता वी.के. भतपहरी सहित मैदानी अधिकारी भी मौजूद हैं। बैठक रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में हो रही है। मार्च महीने में मोवा ब्रिज में घटिया डामरीकरण घोटाला सामने आया था।साव ने बैठक में दिए निर्देश कि अफसर सभी कार्यों की प्रगति की साप्ताहिक समीक्षा करें। फील्ड पर उतरकर कार्यों पर कड़ी नजर रखें और गुणवत्ता सुनिश्चित करें।निर्धारित समय पर निर्माण कार्य पूर्ण करें, ठेकेदारों से समय-सीमा में काम पूरा कराएं। विभागीय कार्यों के बेहतर, शीघ्र और प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी अभियंता अपनी इंजीनियरिंग और प्रशासनिक कौशल का दक्षता के साथ उपयोग करें। अपनी योग्यता और क्षमता का फील्ड में पूर्ण उपयोग करते हुए निर्माण कार्यों में गुणवत्ता व समय-सीमा सुनिश्चित करें।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!