Chhattisgarh

इंजरी के बावजूद लखनऊ के खिलाफ बल्लेबाजी करने उतरे विराट कोहली, टूटा बड़ा रिकॉर्ड

Virat Kohli: आईपीएल 2026 के 23वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हराकर एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में विराट कोहली ने चोटिल होने के बावजूद शानदार प्रदर्शन किया. कोहली ने इस मैच में 49 रन की पारी खेली और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई. लखनऊ के खिलाफ 5 विकेट से जीत दर्ज करने के साथ ही आरसीबी ने एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है. आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरा मामला…

Related Articles

RCB ने तोड़ा कौन सा रिकॉर्ड?

दरअसल इस मैच से पहले चिन्नास्वामी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ एक भी मैच नहीं जीता था. दोनो टीमों के बीच इस मैदान पर अब तक तीन मुकाबले खेले गए. इन 3 मुकाबलों में यह पहला मौका था जब बेंगलुरू की टीम जीत हासिल करने में कामयाब रही. इस मैच से पहले चिन्नास्वामी पर लखनऊ की टीम बेंगलुरू के खिलाफ कभी नहीं हारी थी, लेकिन विराट कोहली की विनिंग पारी ने एलएसजी का यह रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

क्या था विराट कोहली का प्लान?

मैच के बाद आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने अपनी इंजरी को लेकर बात की. उन्होंने बताया की वह पूरी तरह फिट नहीं हैं. बीते 4-5 दिनों से उनकी तबीयत खराब है और पिछले मैच में उनके घुटने में भी दर्द था. लेकिन वह खुश है, क्योंकि उनके दिखाए जज्बे से टीम जीत दर्द करने में कामयाब रही. अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए किंग कोहली ने अपने गेम प्लान को लेकर खुलासा किया. उन्होंने कहा कि आइडिया बिल्कुल क्लियर था कि शुरुआती 6 ओवरों में ही विरोधी टीम से मैच छीन लेना है और वह खुश हैं कि वो ऐसा करने में कामयाब रहे.

लखनऊ के खिलाफ विराट इम्पैकट प्लेयर के रूप में उतरे थे. इस मैच में उन्होंने 34 गेंदों में 6 चौके और 1 छक्के कई मदद से 49 रन कई शानदार पारी खेली और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई.

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!