Chhattisgarh

धनतेरस 2025 : आज इस समय करें खरीदारी, राहुकाल से बचें और पाएं अपार धन और सुख, जानें पंचांग के अनुसार शुभ मुहूर्त

आज 18 अक्टूबर, 2025 शनिवार, के दिन कार्तिक महीने की कृष्ण पक्ष द्वादशी तिथि है. इस तिथि पर शुभ ग्रह शुक्र का अधिकार है. यह दिन दान देने के लिए अच्छा माना जाता है. इस दिन शुभ कार्यों की योजना बनाई जानी चाहिए. आज रमा एकादशी का पारण है. आज शनि त्रयोदशी है. आज धनतेरस भी है.

Related Articles

18 अक्टूबर का पंचांग

  • विक्रम संवत : 2081
  • मास : कार्तिक
  • पक्ष : कृष्ण पक्ष द्वादशी
  • दिन : शनिवार
  • तिथि : कृष्ण पक्ष द्वादशी
  • योग : ब्रह्म
  • नक्षत्र : पूर्वाफाल्गुनी
  • करण : तैतिल
  • चंद्र राशि : सिंह
  • सूर्य राशि : तुला
  • सूर्योदय : सुबह 06:37 बजे
  • सूर्यास्त : शाम 06:11 बजे
  • चंद्रोदय : तड़के 04.19 बजे (19 अक्टूबर)
  • चंद्रास्त : शाम 04.06 बजे
  • राहुकाल : 09:31 से 10:57
  • यमगंड : 13:51 से 15:18

नए परिधान या ज्वेलरी पहनने के लिए शुभ है नक्षत्र
आज के दिन चंद्रमा सिंह राशि और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में रहेंगे. इस नक्षत्र का विस्तार सिंह राशि में 13:20′ से 26:40 डिग्री तक फैला है. इसके देवता भगवान शिव और शासक ग्रह शुक्र हैं. इसे शुभ नक्षत्र माना जाता है. भगवान की उपासना करने, विलासिता की वस्तुएं खरीदने के अलावा नए परिधान या ज्वेलरी पहनने के लिए यह नक्षत्र शुभ है.

आज के दिन का वर्जित समय
आज के दिन 09:31 से 10:57 बजे तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा. इसी तरह यमगंड, गुलिक, दुमुहूर्त और वर्ज्यम् से भी परहेज करना चाहिए.

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!