ChhattisgarhRaipur

‘निराश हैं लेकिन हताश नहीं, लोकसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा सीट लेकर आएंगे’… कांग्रेस की समीक्षा बैठक के बाद बोली प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मिली हार की समीक्षा करने कांग्रेस मुख्यालय दिल्ली में बैठक आयोजित की गई। बैठक के बाद छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा कि हम निराश हैं लेकिन हताश नहीं। हमारा वोट प्रतिशत कम नहीं हुआ है। जो कि छोटी बात नहीं है।

सैलजा ने आगे कहा कि राष्ट्रीय और स्थानीय मीडिया चैनलों के एग्जीट पोल के मुताबिक हमारी सरकार बन रही थी, इसमें कई हद तक सच्चाई भी थी, क्योंकि हमारा वोट परसेंटेज कम नहीं हुआ। जो कि छोटी बात नहीं होती है। पांच साल सरकार रहने के बाद वोट परसेंटेज को बरकरार रखना बहुत बड़ी उपलब्धी होती है। कुमारी सैलजा ने कहा कि आगे लोकसभा चुनाव है, सभी साथियों ने आला नेताओं को भरोसा दिलाया है कि ज्यादा से ज्यादा सीट लेकर आएंगे।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!