Chhattisgarh

कलेक्टर के आदेश की अवहेलना: निकिता गैस एजेंसी पर मनमानी के आरोप

Raipur Collector orders LPG supply only for domestic consumers.

रायपुर जिले में गैस सप्लाई को लेकर निकिता गैस एजेंसी पर सवाल उठने लगे हैं। बताया जा रहा है कि जिला कलेक्टर ने हाल ही में सख्त निर्देश जारी करते हुए स्पष्ट कहा है कि एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई सबसे पहले और केवल घरेलू उपभोक्ताओं को सुनिश्चित की जाए। साथ ही होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों को घरेलू एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई करने से साफ मना किया गया है।

Related Articles

इसके बावजूद उपभोक्ताओं का आरोप है कि निकिता गैस एजेंसी में उन्हें गैस सिलेंडर के लिए परेशान किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि जब वे सिलेंडर लेने या बुकिंग कराने पहुंचते हैं तो “लिंक फेल” का बहाना बनाया जाता है और उन्हें बार-बार लौटाया जाता है।उपभोक्ताओं ने यह भी बताया कि ऑनलाइन बुकिंग भी बंद हो गई है, जिससे आम लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। एजेंसी प्रबंधन की ओर से इस समस्या का कोई स्पष्ट समाधान नहीं दिया जा रहा, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जब प्रशासन ने साफ आदेश दिया है कि घरेलू उपभोक्ताओं को ही एलपीजी की सप्लाई प्राथमिकता से दी जाए और होटल-रेस्टोरेंट को घरेलू सिलेंडर न दिया जाए, तो फिर भी अगर उपभोक्ताओं को गैस के लिए भटकना पड़ रहा है तो यह गंभीर मामला है।

अब लोगों की मांग है कि प्रशासन इस पूरे मामले की जांच करे और यह सुनिश्चित करे कि घरेलू उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर मिले और किसी तरह की मनमानी या कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई हो।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!