ChhattisgarhRaipur

पुरानी रंजिश के चलते युवक पर चाकू से हमला, 2 आरोपी हिरासत में

रायपुर : राजधानी के भनपुरी इलाके में चाकूबाजी की घटना सामने आई है. शुक्रवार रात को पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने चाकू से युवक पर तबड़तोड़ हमला किया, जिससे युवक गंभीर रुप से घायल हो गया. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा. वहीं पुलिस ने इस मामले के 2 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं एक आरोपी फरार है.

Related Articles

उरला सीएसपी विश्वदीपक त्रिपाठी ने बताया कि भनपुरी इलाके में चाकूबाजी की घटना सामने आई है. आरोपी आनंद साहू, दिनेश निर्मलकर एवं उनके 1 अन्य साथी ने मिलकर अनीश तिवारी पर चाकू से हमला किया है. पुलिस ने 2 आरोपियों को हिरासत में लिया है. फरार एक आरोपी की तलाश जारी है. घायल युवक को मेकाहारा में भर्ती किया गया है. जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है. आरोपियों के विरुद्ध अपराध दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!