Chhattisgarh

एक तरफा प्रेम के चलते अधेड़ युवक बना वहसी, विधवा महिला का किया रेप

बलरामपुर : छत्तीसगढ़ के बलरामपु से एक दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है। एक तरफा प्रेम के चलते एक अधेड़ युवक वहसी बन गया। अधेड़ ने विधवा महिला के साथ मारपीट की और फिर उसके साथ रेप भी किया।

दरअसल आरोपी पर पहले भी अपनी पत्नी की हत्या करने के आरोप में मामला दर्ज हो चुका है, जिसकी सजा काटने के लिए वो कुछ समय तक जेल में भी रहा। जेल से छूटने के बाद ही आरोप ने फिर एक वारदात को अंजाम दिया।

बता दे कि आरोपी ने विधवा महिला को घर में रस्सी बांधकर पीटा और फिर रातभर रेप भी किया। पीड़िता ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। जिसके बाद उसने शंकरगढ़ पुलिस के पास जाकर मामले की शिकायत की, जिसके बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button