Chhattisgarh

Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन

CG News: दुर्ग पुलिस ने वाहन में नकली पिस्टल लहराकर लोगों में भय पैदा करने और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नकली पिस्तौल भी जब्त कर ली है. यह कार्रवाई वीडियो के सामने आने के बाद की गई, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई थी.

Related Articles

पिस्टल लहराते वीडियो वायरल करने वालों पर एक्शन

वहीं एएसपी मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि आरोपियों ने वर्ष 2019 में यह वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड किया था. आरोपी मोहन नगर थाना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की और आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया. साथ ही भविष्य में इस तरह की हरकत न करने की सख्त चेतावनी भी दी गई. पुलिस ने उनसे कान पकड़वाकर माफी भी मंगवाई. सुमित बाजार के पास स्टेशन रोड क्षेत्र में आरोपियों ने वाहन से उतरकर नकली पिस्टल के जरिए लोगों को डराने-धमकाने का प्रयास किया था. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया था, जिससे आम लोगों में दहशत का माहौल बन गया.

पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

मामले में मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि जांच में आरोपियों की हरकत सार्वजनिक शांति भंग करने वाली पाई गई. गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान जयदीप कांडा, गगनप्रीत सिंह और पवनदीप सिंह के रूप में हुई है. उन्होंने ने कहा कि आजकल सोशल मीडिया पर रील बनाने के चक्कर में कई युवा खतरनाक स्टंट और आपत्तिजनक गतिविधियां कर रहे हैं, जिससे समाज पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है. ऐसे मामलों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार निगरानी रख रही है और भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी.

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!