ChhattisgarhRaipur

दशहरा और दिवाली की छुट्टियां घोषित, छात्रों को मिलेगा 8-8 दिन का अवकाश

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूल शिक्षा विभाग ने दशहरा और दीपावाली की छुट्टियों का आदेश का जारी कर दिया है। 29 सितंबर से 4 अक्टूबर तक दशहरा की छुट्टियां हैं। वहीं दीपावली के लिए 6 दिन की छुट्टी मिली है। 20 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक दीपावली छुट्टी रहेगी। इस संबंध में अवर सचिव ने आदेश जारी किया है।

जारी आदेश के अनुसार, 29 सितंबर से 4 अक्टूबर तक छुट्‌टी रहेगी। इससे पहले 28 सितंबर और 5 अक्टूबर को भी रविवार है। इस तरह कुल 8 दिन स्कूल बंद रहेंगे। वहीं दिवाली में भी 6 दिन अवकाश है। दिवाली की छुट्टी 20 अक्टूबर से शुरू होंगी जो 25 अक्टूबर तक चलेंगी। इन छुट्टियों के आगे और पीछे रविवार पड़ रहा है। ऐसे में दिवाली में 8 दिन स्कूल बंद रहेंगे।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!