ChhattisgarhSukma

पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़…जवानों ने माओवादियों के कैंप को किया ध्वस्त

सुकमा,  छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र सुकमा जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। जिसमें जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली वहां से भाग निकले। नक्सलियों के कोर इलाके में घुसकर जवानों ने जवाबी कार्रवाई की है। इसके अलावा माओवादियों के कैंप को भी ध्वस्त कर दिया गया है। फिलहाल जवान इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। मामला चिंतागुफा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली कि तुमलपाड़ के जंगल में नक्सलियों की मौजूदगी है। इसी सूचना के आधार पर जवानों को सर्च ऑपरेशन के लिए भेजा गया था। यहां पहुँचते ही नक्सलियों ने जवानों पर गोलियां दागनी शुरू कर दी। जिसके बाद जवानों ने भी गोलियां बरसानी शुरू की। जिसमें जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली मौके से भाग खड़े हुए।

मुठभेड़ रुकने के बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया। जिसमें जवानों ने नक्सलियों के कैंप को ध्वस्त कर दिया है। बताया जा रहा है कि, जवान अब भी मौके पर ही मौजूद हैं। फ़िलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है। जवानों के लौटने के बाद ही पूरी जानकारी मिल पाएगी।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!