Chhattisgarh

नक्सलियों के साथ मुठभेड़: बालाघाट के जंगल में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन, नक्सलियों की तलाश जारी

Balaghat Naxal Encounter: मध्य प्रदेश में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का अभियान जारी है. बालाघाट जिले में सोमवार देर रात नक्सलियों और सुरक्षबलों के बीच मुठभेड़ हुई. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक का कटेझरिया के जंगल में लुद और सारद के बीच मुठभेड़ हुई. बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों को जंगल में नक्सलियों के छिपे होने की खबर मिली थी. सर्चिंग के लिए पहुंचे सुरक्षाबलों पर नक्सलियों ने फायरिंग कर दी. इसके जवाब में सुरक्षाबलों के जवानों ने भी फायरिंग की.

अंधेरे का फायदा उठाकर नक्सली घने जंगल में भाग गए. सुरक्षाबलों का सर्चिंग ऑपरेशन जारी है. ये पूरा मामला रूपझर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सारद गांव का बताया जा रहा है.

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!