Chhattisgarh

पीएम आवास योजना के नाम पर 3.40 लाख की ठगी, महिला आरोपी पर FIR दर्ज

बिलासपुर / से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शहर की दो महिलाओं के साथ पीएम आवास योजना ठगी की घटना हुई है। आरोपी महिला ने खुद को नगर निगम से जुड़ा बताते हुए मकान दिलाने का झांसा दिया और उनसे 3.40 लाख रुपये ऐंठ लिए।

ऐसे हुई ठगी

जानकारी के मुताबिक, आरोपी सपना सराफ ने दोनों महिलाओं को विश्वास दिलाया कि पैसे देने पर उन्हें योजना का लाभ मिलेगा। भरोसा दिलाने के लिए उसने नगर निगम की सील और हस्ताक्षर वाली फर्जी रसीद भी थमा दी। महिलाएं योजना का लाभ पाने की उम्मीद में रकम चुका बैठीं।

संदेह होने पर खुला राज

कई दिनों तक आवास स्वीकृति न मिलने और आरोपी के लगातार टालने पर पीड़ित महिलाएं नगर निगम पहुंचीं। दस्तावेजों की जांच में पता चला कि उनके नाम से कोई आवास स्वीकृत नहीं हुआ है और रसीदें पूरी तरह फर्जी हैं।

FIR दर्ज, जांच शुरू

नगर निगम ने तुरंत सरकंडा थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सपना सराफ के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी के मुताबिक, आरोपी की गतिविधियों और ठगी गई रकम की जांच की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तारी की कार्रवाई होगी।

बढ़ते फर्जीवाड़े पर चेतावनी

अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि पीएम आवास योजना ठगी जैसे मामलों से बचने के लिए नागरिकों को सीधे नगर निगम या आधिकारिक पोर्टल से ही जानकारी लेनी चाहिए। किसी निजी एजेंट या व्यक्ति को पैसा देना सुरक्षित नहीं है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!