Chhattisgarh

पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष जुबेर अहमद और शकीला बेगम कांग्रेस में शामिल

पेंड्रा। गौरेला से पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष जुबेर अहमद (गाटर भाई) और उनकी पत्नी एवं पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष शकीला बेगम ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। रायपुर स्थित राजीव भवन में आयोजित विशेष कार्यक्रम में उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज मौजूद रहे।

कांग्रेस में प्रवेश और स्वागत

सदस्यता ग्रहण के बाद कांग्रेस नेताओं ने जुबेर अहमद और शकीला बेगम का गर्मजोशी से स्वागत किया। पार्टी पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि उनके शामिल होने से गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (जीपीएम) जिले में कांग्रेस संगठन और मजबूत होगा।

जुबेर अहमद का बयान

कार्यक्रम में जुबेर अहमद ने कहा कि वे और उनकी पत्नी लंबे समय से राजनीति में सक्रिय हैं और सदैव जनसेवा को प्राथमिकता देते आए हैं। उन्होंने कहा – “कांग्रेस पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी, उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे।”

कार्यक्रम में मौजूद नेता

इस अवसर पर जीपीएम कांग्रेस जिला अध्यक्ष उत्तम वसुदेव, ब्लॉक अध्यक्ष प्रशांत श्रीवास समेत कई स्थानीय नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी एक विचारधारा और सिद्धांतों पर आधारित है और इसमें शामिल होने वाले सभी का दिल से स्वागत किया जाता है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!