Chhattisgarh

आज से SIR: 27 हजार BLO घर-घर जाकर करेंगे सर्वे, मतदाता सूची में होंगे बड़े बदलाव”

CG Voter List Revision 2025: बिहार की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में भी विशेष इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। इस दौरान राज्यभर में मतदाता सूची को अपडेट किया जाएगा। नए मतदाताओं के नाम जोड़े जाएंगे, वहीं जो लोग क्षेत्र छोड़ चुके हैं, उनके नाम हटाए जाएंगे। BLO घर-घर जाकर सर्वे करेंगे और जरूरत पड़ने पर नागरिकों से दस्तावेज मांगे जाएंगे।

Related Articles

यह प्रक्रिया 4 नवंबर से 4 दिसंबर 2025 तक चलेगी, जबकि मतदाता सूची का मसौदा 9 दिसंबर को प्रकाशित किया जाएगा। इसके बाद दावे और आपत्तियां 9 दिसंबर से 8 जनवरी 2026 तक स्वीकार की जाएंगी। आयोग द्वारा सुनवाई और सत्यापन का चरण 9 दिसंबर से 31 जनवरी 2026 तक पूरा किया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 7 फरवरी 2026 को किया जाएगा।

चुनाव आयोग ने इस प्रक्रिया के लिए 13 वैध दस्तावेजों को मान्यता दी है। इनमें सरकारी पहचान पत्र, पासपोर्ट, जन्म प्रमाणपत्र, पेंशन आदेश, परिवार रजिस्टर, निवास प्रमाणपत्र, भूमि या मकान आवंटन रिकॉर्ड और आधार से जुड़े निर्देश (09.09.2025 का पत्र) शामिल हैं। गलत या फर्जी दस्तावेज देने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

SIR क्या है?
‘विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)’ का उद्देश्य मतदाता सूची को सटीक और अद्यतन बनाना है। इस प्रक्रिया में 18 वर्ष से अधिक आयु के नए वोटरों को जोड़ा जाता है, जबकि चुनावी क्षेत्र छोड़ चुके लोगों के नाम हटाए जाते हैं। इसके साथ ही मतदाताओं के नाम, पता या अन्य जानकारी में सुधार किया जाता है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!