ChhattisgarhNational

गणेश चतुर्थी 2025: पीएम मोदी की शुभकामनाएं और जानें स्थापना का शुभ मुहूर्त

पीएम मोदी ने दी गणेश चतुर्थी 2025 की शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को गणेश चतुर्थी 2025 की बधाई दी है। उन्होंने कहा कि श्रद्धा और भक्ति से भरा यह पावन पर्व हर किसी के लिए मंगलकारी हो। पीएम मोदी ने भगवान गजानन से प्रार्थना की कि वे सभी भक्तों को सुख, शांति और उत्तम स्वास्थ्य का आशीर्वाद प्रदान करें।

गणेश चतुर्थी 2025 की तिथि

वैदिक पंचांग के अनुसार भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि 26 अगस्त 2025 को दोपहर 1:53 बजे शुरू होगी और 27 अगस्त को दोपहर 3:43 बजे समाप्त होगी। उदया तिथि के आधार पर इस बार गणेश चतुर्थी का पर्व 27 अगस्त 2025 को मनाया जाएगा। इसी दिन गणपति बप्पा की स्थापना होगी।

गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त

इस वर्ष गणेश स्थापना के लिए अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक रहेगा। यह समय अत्यंत शुभ और फलदायी माना जाता है। इस दौरान गणेश प्रतिमा की स्थापना करना विशेष रूप से लाभकारी होगा।

पूजन विधि और मान्यता

परंपरा के अनुसार भक्त 27 अगस्त की सुबह सूर्योदय से पहले स्नान करके व्रत का संकल्प लें। इसके बाद भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करें। मान्यता है कि इस विधि से किए गए सिद्धि विनायक व्रत का फल कई गुना बढ़ जाता है और घर-परिवार में सुख-समृद्धि का वास होता है।

Related Articles

Back to top button