Chhattisgarh

गौरेला–पेंड्रा–मरवाही को मिला नया SP, मनोज कुमार खिलारी संभालेंगे कमान..

गौरेला–पेंड्रा–मरवाही:- राज्य सरकार ने गौरेला–पेंड्रा–मरवाही जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) की नियुक्ति कर दी है। देर रात जारी आदेश के अनुसार 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार खिलारी को जिले का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वे आगामी आदेश तक इस पद पर तैनात रहेंगे।

वर्तमान में मनोज कुमार खिलारी दूसरी वाहिनी बिलासपुर में कमांडेंट के पद पर पदस्थ थे। पुलिस प्रशासन में उनके अनुभव को देखते हुए सरकार ने उन्हें जीपीएम जिले की कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी है।

गौरतलब है कि जिले के वर्तमान पुलिस अधीक्षक आईपीएस एस.आर. भगत 31 दिसंबर 2025 को सेवानिवृत्त हो गए थे। उनके सेवानिवृत्त होने के बाद जिले में एसपी का पद रिक्त हो गया था। इसी के चलते राज्य सरकार ने त्वरित निर्णय लेते हुए मनोज कुमार खिलारी को अस्थायी रूप से पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया है।

Sumit Jalan Marwahi/Pendra

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!