ChhattisgarhMahasamund

कार की सीट से निकला करोड़ों रुपए का सोना, 5 लोग गिरफ्तार

Related Articles

महासमुंद। जिले में पुलिस ने कार से 4 करोड़ रुपए से अधिक का सोना जब्त किया है। पुलिस ने 5 लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। मामला सिंघोड़ा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को सिंघोड़ा क्षेत्र के इंटर स्टेट चेक पोस्ट रेहटीखोल नेशनल हाईवे-53 पर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान ओडिशा की ओर से पश्चिम बंगाल नंबर की एक सफेद रंग की कार आती दिखाई दी। इस पर उसे रुकवाया गया। कार में 3 लोग सवार थे। पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही थी कि इसी दौरान महाराष्ट्र नंबर की एक और कार को रोका गया। उसमें 2 लोग थे। उस कार की तलाशी ली गई तो पिछली सीट पर चैंबर बना दिखाई दिया। उसको खोलने पर अंदर से सोना बरामद हुआ।

पुलिस ने बताया कि पैकेट से 39 बिस्किट और 22 सोने की पत्तियां बरामद हुई हैं। यह करीब 7 किलो 861 ग्राम सोना था। इससे जुड़े दस्तावेज मांगे गए, लेकिन कार सवार नहीं दिखा सके। इसके बाद पुलिस ने सोना सहित दोनों कार और 5 मोबाइल जब्त किए हैं। जब्त सोने की कीमत 4 करोड़ 76 लाख 86 हजार 400 रुपए से अधिक आंकी गई है। पकड़े गए आरोपी पश्चिम बंगाल के खड़गपुर से सोना लेकर महाराष्ट्र जा रहे थे। उन्होंने कहा कि, मामला अंतरराष्ट्रीय तस्करी का हो सकता है। इसे डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) को सौंपा जाएगा।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!