Chhattisgarh

दिवाली पर यात्रियों के लिए खुशखबरी: कोरबा–इतवारी के बीच 17 से 22 अक्टूबर तक स्पेशल मेमू ट्रेन

CG Special Train: दिवाली त्योहार के अवसर पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए कोरबा–इतवारी–कोरबा के बीच मेमू स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन आज यानी 17 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक पांच दिनों तक संचालित की जाएगी।

ट्रेन का समय और रूट

कोरबा और इतवारी के बीच चलने वाली इस स्पेशल ट्रेन की समय-सारणी इस प्रकार है –

  • ट्रेन नंबर 06883 (इतवारी–कोरबा मेमू) सुबह 5 बजे नेताजी सुभाषचंद्र बोस (इतवारी) स्टेशन से रवाना होकर शाम 7:30 बजे कोरबा पहुंचेगी।
  • ट्रेन नंबर 06884 (कोरबा–इतवारी मेमू) सुबह 5:30 बजे कोरबा से रवाना होकर शाम 7:30 बजे इतवारी पहुंचेगी।

इस ट्रेन में 8 सामान्य कोच होंगे, ताकि अधिक से अधिक यात्रियों को यात्रा का लाभ मिल सके।

किन स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन

यह स्पेशल मेमू ट्रेन अपनी यात्रा के दौरान कुल 66 स्टेशनों से होकर गुजरेगी। प्रमुख स्टॉपेज में रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, गोंदिया और राजनांदगांव शामिल हैं। ट्रेन बिलासपुर जोन के तीनों मंडलों से होकर गुजरेगी।

कोरबा से इतवारी तक का सफर यह ट्रेन वापसी में 14 घंटे में और जाने में 14 घंटे 30 मिनट में पूरा करेगी।

रेलवे ने बताया कि यह स्पेशल ट्रेन त्योहारों के दौरान यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने और उन्हें आरामदायक यात्रा सुविधा देने के उद्देश्य से चलाई जा रही है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे समय पर टिकट बुक कर यात्रा की योजना बनाएं।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!