Chhattisgarh

थाने में ‘आज जेल, कल बेल’ पर रील बनाना पड़ा भारी, पुलिस ने सिखाया सबक

दुर्ग : जिले के उतई थाना परिसर में बनाई गई एक रील ने युवक को मुश्किल में डाल दिया। ‘आज जेल, कल बेल, परसों फिर वही खेल…’ गाने पर शूट किया गया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की।

थाने से बाहर निकलते हुए बनाई रील, बढ़ी मुसीबत
वायरल वीडियो में युवक मोबाइल पर बात करते हुए थाना परिसर से बाहर निकलता नजर आ रहा था। इस तरह की हरकत को पुलिस ने गंभीरता से लिया और युवक की पहचान कर उसे थाने बुलाया गया।

उठक-बैठक और ‘मुर्गा’ बनाकर दिया गया सबक
पुलिस ने आरोपी युवक हुकेश उर्फ हुक्का साहू को थाने में उठक-बैठक करवाई और उसे ‘मुर्गा’ बनाकर चेतावनी दी। साथ ही रील बनाने में सहयोग करने वाले उसके साथी कनक चतुर्वेदी को भी हिरासत में लिया गया।

जमानत के बाद फिर वही स्टाइल, पुलिस ने दिखाई सख्ती
जानकारी के मुताबिक, हुकेश साहू पहले से ही आपराधिक मामले में जेल जा चुका है। उसे एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया था और हाल ही में 4 अप्रैल को जमानत पर बाहर आया था। बाहर आते ही उसने इस तरह की रील बनाकर कानून को हल्के में लेने की कोशिश की।

दोनों आरोपियों पर की गई कार्रवाई
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। इस घटना के बाद पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि कानून व्यवस्था का मजाक उड़ाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!