Chhattisgarh

शादी की खुशियां मातम में बदली : तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक को मारी जबरदस्त टक्कर, नवदंपति की दर्दनाक मौत

बेमेतरा। बेमेतरा जिले के एक गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जब नव​विवाहित जोड़े की सड़क हादसे में मौत हो गई।मिली जानकारी के अनुसार, घटना बेरला थाना क्षेत्र के हसदा गांव की है। दरअसल, यहां एक हाइवा ने बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसा इतना दर्दनाक था कि मौके पर ही नवविवाहित जोड़े की मौत हो गई। घटना के बाद इसकी सूचना दोनों परिवारों को दी गई। जिसे बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। खुशी का माहौल मातम में ​बदल गया।

Related Articles

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। गौरतलब है कि दोनों की शादी 8 दिन पहले हुई थी। जिसके बाद नव विवाहित बाइक से जा रहे थे, लेकिन एक तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से दोनों ने दम तोड़ दिया।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!