ChhattisgarhRaipur

छत्तीसगढ़ के 16 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी,जुलाई में औसत से काम हुई बारिश

रायपुर। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के 16 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।  रायपुर, दुर्ग, महासमुंद, धमतरी, गरियाबंद, बेमेतरा, कबीरधाम, राजनांदगांव, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी,बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा ,सुकमा, कांकेर बीजापुर और नारायणपुर में मध्यम से भारी बारिश के आसार हैं।

वहीं 11 जुलाई तक कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। माैसम विभाग की मानें तो 1 जून से 7 जुलाई तक 202.7 मिलीमीटर बारिश हुई है। जो औसत से 25% कम है। अब तक 271.9 मिली मीटर बारिश हो जानी चाहिए थी।

अगर पिछले 24 घंटे की बात करें तो सबसे अधिक बारिश पेंड्रा, सोनहत और कोंटा में दर्ज हुई है। यहां 30 मिली मीटर बारिश हुई । गीदम, दोरनापाल, जगरगुंडा में 20 मिलीमीटर हुई। रायगढ़, मनेंद्रगढ़, मरवाही ,बरमकेला में 10 मिलीमीटर बारिश हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार 9 जुलाई को बस्तर दंतेवाड़ा सुकमा, दुर्ग ,बेमेतरा कबीरधाम, पेंड्रा बिलासपुर मुंगेली और कोरिया जिले में भी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। बाकी सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। इसी के साथ ही 11 जुलाई तक प्रदेश के कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!