ChhattisgarhRaipur

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश और ऑरेंज अलर्ट जारी…बिजली गिरने और तेज तूफ़ान की चेतावनी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में मानसून की गतिविधियों पर ब्रेक लगा है, जबकि कई क्षेत्रों में लगातार भारी बारिश जारी है। खासकर सुकमा और बस्तर में लगातार बारिश के कारण बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। बस्तर और सुकमा से बाढ़ की तस्वीरें सामने आई हैं, जिन्हें देखकर लोग चौंक गए हैं।

मौसम विभाग ने शनिवार, 30 अगस्त को पूरे प्रदेश में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राजधानी रायपुर में पिछले कुछ दिनों से बादल छाए हुए हैं और आज भी सूर्य देवता नजर नहीं आएंगे। दुर्ग और सुकमा जिलों में भी भारी बारिश रिकॉर्ड की गई है।

प्रभावित जिले और चेतावनी

मौसम विभाग ने रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग, बस्तर, कांकेर, कोंडागांव, सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में बिजली गिरने और तेज-आंधी-तूफान की संभावना जताई गई है।

सुरक्षा के लिए जरूरी निर्देश

प्रदेशवासियों को सलाह दी गई है कि खराब मौसम के दौरान घर से बाहर न निकलें। यदि आप यात्रा कर रहे हैं, तो खुली जगह या पेड़ के नीचे रुकने से बचें। तेज बारिश और तूफान के समय सुरक्षित स्थान पर ही रहें।

छत्तीसगढ़ में मौसम लगातार बदल रहा है, इसलिए मौसम विभाग की नई सूचनाओं पर नजर रखना बेहद जरूरी है। प्रदेशवासियों को सतर्क रहकर सुरक्षित रहने की अपील की गई है।

Related Articles

Back to top button