Chhattisgarh

भाजयुमो में संगठन विस्तार: हेमंत राव वाघे बने जिला मंत्री..

गौरेला पेंड्रा मरवाही:- भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के जिला अध्यक्ष द्वारा संगठन विस्तार करते हुए नई नियुक्तियों की घोषणा की गई है। इसी क्रम में पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष हेमंत राव वाघे को जिला मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

छात्र राजनीति से उभरकर आए हेमंत राव वाघे ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत कॉलेज स्तर से की। डॉ. भंवर सिंह पोर्ते कॉलेज में छात्र संघ अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने छात्रों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया और अपने नेतृत्व कौशल का परिचय दिया।

हेमंत वाघे संगठनात्मक गतिविधियों में भी लगातार सक्रिय रहे हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) में नगर अध्यक्ष के रूप में उन्होंने संगठन को मजबूती प्रदान करने में अहम भूमिका निभाई। इसके साथ ही वे संघ की वनवासी विकास समिति में विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए समाज सेवा, जनजागरण और संगठन विस्तार में भी सक्रिय रहे हैं।

वे अपनी राष्ट्रवादी विचारधारा, मुखर वक्तव्य शैली और सक्रिय कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। पार्टी नेतृत्व ने उनकी प्रतिबद्धता, संगठन के प्रति समर्पण और प्रभावी नेतृत्व को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है भाजयुमो संगठन को उनसे नई ऊर्जा और दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button