Chhattisgarh

हाइवे जाम ने ली दो मरीजों की जान, बारिश की वजह से 12 घंटे से बंद हाइवे

दंतेवाड़ा। जिले में डायवर्शन बह जाने से दंतेवाड़ा से सुकमा तेलंगाना बैलाडिला जाने वाली स्टेट हाइवे सड़क पिछले 12 घंटे से बंद है। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी हुई। कुआकोंडा से मरीजों को लेकर दंतेवाड़ा जिला अस्पताल जा रही एम्बुलेंस भी इस जाम में फंसे होने के कारण अस्पताल नहीं पहुंच पाई। जिससें दो मरीजों की मौत हो गई है।

दरअसल, दंतेवाड़ा से बैलाडिला के बीच सड़क बनाई जा रही है। साथ ही पुल पुलियों का निर्माण भी किया जा रहा है। जिसके लिए जगह जगह डायवर्शन बनाए गए हैं। ये डायवर्शन कच्चे बनाए गए हैं। मंगलवार रात क्षेत्र में जोरदार बारिश होने से डायवर्शन बह जाने से रास्ता बंद हो गया है। जाम स्थल पर सैकड़ों लोग फंसे हुए हैं। वहीं सड़क बहाल होने में अभी और कई घंटे लगने की बात कही जा रही है।

सड़क जाम होने से कुआकोंडा अस्पताल से दंतेवाड़ा रेफर किये गए मरीज की मौत हुई है। जानकारी के अनुसार गढ़मिरी के शिक्षक अजमेर व समेली की एक महिला मुड़े की मौत जिला अस्पताल नहीं पहुंच पाने से हुई है। शिक्षक दुर्घटना में घायल हुआ था वहीं महिला मुड़े बीमार थी।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!