ChhattisgarhRaipur

गृहमंत्री अमित शाह ने चम्पेश्वर महादेव के दर्शन कर पूजा अर्चना की, सीएम साय भी रहे मौजूद

रायपुर। छत्तीसगढ़ दौरे पर आए केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नवागांव हेलीपेड पहुंचने पर आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी उनके साथ नवागांव पहुंचे।

केन्द्रीय गृह मंत्री शाह का हैलीपेड में सांसद रायपुर लोकसभा श्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायक इंद्र कुमार साहू और रोहित साहू, पूर्व सांसद महासमुंद चंदूलाल साहू, पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, नवागांव सरपंच भागवत साहू और संभाग आयुक्त महादेव कांवरे सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण ने स्वागत किया।

हेलीपेड में स्वागत के बाद केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह नवागांव से महाप्रभु वल्लभाचार्य की जन्म स्थली चम्पारण के लिए रवाना हुए। जहां उन्होंने पूजा अर्चना की। इस दौरान सीएम साय भी उनके साथ मौजूद रहे।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!