ChhattisgarhRaipur

बीजापुर में IED ब्लास्ट में घायल हुए जवानों से मिले गृह मंत्री विजय शर्मा, बातचीत कर स्वास्थ्य और घटने की ली जानकारी

Related Articles

रायपुर। नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में बीती रात IED ब्लास्ट की घटना में 2 STF जवान घायल हो गए. घायल जवानों का इलाज रायपुर के जिला अस्पताल में जारी है. वहीं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा आज घायल जवानों से मिलने जिला अस्पताल पहुंचे. उन्होंने जवानों से बातचीत कर उनकी स्थिति और घटना की जानकारी ली. इसके साथ ही उपमुख्यमंत्री शर्मा ने जवानों का हौसला बढ़ाते हुए उनके जल्द ठीक होने की कामना की. इसकी जानकारी उपमुख्यमंत्री शर्मा ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट करके साझा की है.

उन्होंने लिखा- बीजापुर जिले के जांगला गांव में हुए IED ब्लास्ट में घायल जवान आरक्षक गजेन्द्र शाह मंडावी और आरक्षक रामसू मज्जी का कुशल क्षेम जाना एवं घटना की जानकारी प्राप्त की. घायल जवानों से संवाद कर उनका हौंसला बढ़ाया और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की.

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!