ChhattisgarhRajnandgaon

छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा…दो बाइक की भिड़ंत में चार लोगों की मौत

राजनांदगांव। छुरिया इलाके के बोईरडीह गांव से लगे एक पुल में सोमवार को दो मोटर साइकिल की भिड़ंत में चार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। मृतक पांडेटोला और बोईरडीह के रहने वाले थे।

जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर लगभग 12 बजे पल्सर-प्रो. बाइक में शिव नेताम, मोमेन्द्र कुंजाम और तिलक मंडावी नामक युवक छुरिया से पांडेटोला की ओर जा रहे थे। उसी दौरान शिकारीमहका गांव से पैशन बाईक में हितेश चौरे और दिलीप गोड नामक युवक छुरिया की ओर आ रहे थे। छुरिया-डोंगरगांव रोड स्थित बोईरडीह के पुल में दोनों बाइकों की आपस में टक्कर हो गई।

हादसे में मौके पर हितेश चौरे की मौत हो गई। जबकि दिलीप गोड को घायल हालत में अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। हादसे में पल्सर बाइक में सवार शिव नेताम और मोमेन्द्र कुंजाम की भी मौत हो गई। जबकि तिलक मंडावी हादसे में गंभीर रूप से घायल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!