Chhattisgarh

7 जनपद सदस्य और 10 सरपंच समेत सैकड़ों कांग्रेसी BJP में शामिल

Related Articles

 महासमुंद : सर मुंडाते ही ओले पड़े की कहावत को महासमुंद जिले में चरितार्थ होते देखा जा सकता है। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को करारी शिकस्त मिलने के बाद महासमुंद जिले में कांग्रेस पार्टी के नेता लोकसभा चुनाव से पहले ही मैदान छोड़ कर भाग रहे हैं। ऐसा ही नजारा महासमुंद जिले के सरायपाली ब्लॉक में भाजपा मंडल कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान देखने को मिला है।

सरायपाली ब्लॉक में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान कांग्रेस पार्टी के लगभग 5 सौ कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थाम कर कांग्रेस पार्टी को अलविदा कह दिया है। इन पांच सौ कार्यकर्ताओं में 7 जनपद सदस्य, 8 सोसायटी अध्यक्ष, 10 सरपंच और सौ से अधिक पंच शामिल हैं।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!