Bollywood

“मुझे मर्द की जरूरत नहीं…”, इस अभिनेत्री ने खुद से रचाई शादी, सिंदूर और मंगलसूत्र के साथ शेयर की फोटो

मुंबई। टीवी सीरियल दीया और बाती फेम एक्ट्रेस कनिष्का सोनी अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के कारण चर्चा में हैं। उन्होंने बीते दिनों एक पोस्ट किया था जिसमें मांग में सिंदूर लगाए और मंगलसूत्र पहने दिख रही थीं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन दिया था कि उन्होंने खुद से शादी कर ली है और जिंदगी में किसी मर्द की जरूरत नहीं है।

टीवी ऐक्ट्रेस कनिष्का सोनी के एक पोस्ट से उनके फैन्स हैरान हैं। यह पोस्ट कुछ दिन पुराना है लेकिन अब वायरल हो रहा है। कनिष्का ने फोटो शेयर की है जिसमें वह मांग में सिंदूर लगाए हैं साथ ही मंगलसूत्र पहने हैं। इसके साथ कैप्शन दिया है, खुद से शादी कर ली है क्योंकि मैंने अपने सारे सपने खुद पूरे किए हैं और सिर्फ एक ही इंसान है जिससे मैं प्यार करती हूं, वो मैं हूं। मुझे सारे सवालों के जवाब मिल रहे हैं, मुझे कभी किसी मर्द की जरूरत नहीं है… मैं हमेशा अकेले और अपने गिटार के साथ खुश हूं। मैं देवी हूं, शक्तिशाली और मजबूत हूं। शिवा और शक्ति सब कुछ मेरे भीतर हैं। शुक्रिया। एक और पोस्ट में उन्होंने लिखा है, मेरा फेसबुक हैक हो गया है, हैकर शायद मेरे खुद के शादी करने वाले पोस्ट से अपसेट था।

कनिष्का दीया और बाती, पवित्र रिश्ता, सावधान इंडिया जैसे कई सीरियल्स में आ चुकी हैं। हालांकि उन्होंने किसी रीति-रिवाज से शादी नहीं की बल्कि बस सोशल मीडिया पर अकेले रहने की अपनी विश रखी है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!