ChhattisgarhRaipur

IAS रेणु पिल्‍ले बनेंगी प्रभारी मुख्‍य सचिव: व्‍यापमं और माशिमं का भी बना रहेगा प्रभार

Related Articles

रायपुर। मुख्‍य सचिव अमिताभ जैन के अवकाश पर जाने पर एसीएस रेणु पिल्‍ले को प्रभारी मुख्य सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। जैन 14 से 21 जनवरी तक छुट्टी पर रहेंगे। इस दौरान एसीएस रेणु पिल्‍ले राज्‍य के मुख्‍य सचिव का पदभार संभालेंगी। इस संबंध में सामान्‍य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। आईएएस पिल्‍ले राज्‍य की प्रभारी मुख्‍य सचिव रहेंगी, ऐसे में उनका मौजूदा प्रभार उनके पास बना रहेगा।

बोरा के लिंक अफसर बनाए गए टोप्‍पो

इसके अलावा सचिव राजेश सुकुमार टोप्‍पो को प्रमुख सचिव सोनमणी बोरा का लिंक अफसर बनाया गया है। टोप्‍पो को प्रमुख सचिव बोरा के आदिम जातिजाति विकास विभाग, अनुसूचित जातिजाति विकास विभाग और पिछड़ा वर्ग व अल्‍पसंख्‍यक विकास विभाग का लिंक अफसर बनाया गया है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!