ChhattisgarhRaipur

बस्तर के गौरव अविनाश तिवारी से मिले CM विष्णुदेव साय, निवेश पर हुई अहम चर्चा

CM विष्णुदेव साय का जापान दौरा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने जापान प्रवास के दौरान टोक्यो में BOYES & MOORES INTERNATIONAL COMPANY के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर और बस्तर के गौरव अविनाश तिवारी से सौहार्दपूर्ण मुलाकात की। इस दौरान CM विष्णुदेव साय जापान दौरा निवेश और औद्योगिक सहयोग की दिशा में बेहद महत्वपूर्ण रहा।

औद्योगिक निवेश पर चर्चा

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ सरकार की निवेश-अनुकूल नीतियों, मजबूत औद्योगिक आधारभूत ढांचे और निवेशकों को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि राज्य में उद्योग और निवेश को बढ़ावा देने के लिए सभी आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है।

बस्तर के युवा की अंतरराष्ट्रीय पहचान

अविनाश तिवारी, जो मूलतः बस्तर जिले के तोकापाल क्षेत्र के निवासी हैं और नवोदय विद्यालय, बारसूर (दंतेवाड़ा) के पूर्व छात्र रह चुके हैं, आज जापान की प्रतिष्ठित कंपनी में बोर्ड ऑफ डायरेक्टर के रूप में कार्यरत हैं। उनके पिता डॉ. सुरेश तिवारी सेवानिवृत्त शिक्षक हैं।

बस्तर से वैश्विक मंच तक

मुख्यमंत्री साय ने इस मुलाकात को गर्व का विषय बताते हुए कहा कि बस्तर की धरती से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाले युवा अब छत्तीसगढ़ के विकास में योगदान दे रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि अविनाश तिवारी जैसे युवाओं की सहभागिता से प्रदेश में उद्योग और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!