Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में जिला अध्यक्ष नियुक्ति को लेकर दिल्ली में अहम बैठक कल

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन सृजन और जिला अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर दिल्ली में कल अहम बैठक होने वाली है। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल करेंगे। इस दौरान AICC के पर्यवेक्षकों के साथ वन टू वन चर्चा भी होगी।

Related Articles

बैठक में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की भागीदारी होगी, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत और टीएस सिंहदेव शामिल होंगे। इन चर्चाओं में जिलाध्यक्षों के चयन और संगठन को मजबूत बनाने के तरीकों पर विचार किया जाएगा।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पहले ही स्पष्ट किया था कि जिला अध्यक्षों के नामों का ऐलान इसी महीने किया जाएगा। AICC के पर्यवेक्षकों ने पहले ही हाईकमान को रिपोर्ट सौंप दी है। दिल्ली में होने वाली बैठक के बाद ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा और दिवाली के बाद जिला अध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी जाएगी।

इस बार AICC ने जिला अध्यक्षों के चयन के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। उन्होंने प्रत्येक जिले में पद के दावेदारों और वरिष्ठ नेताओं से चर्चा कर 6 नामों का पैनल तैयार किया। इस पैनल की समीक्षा और पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट के आधार पर ही जिलाध्यक्षों के नाम फाइनल होंगे।

कांग्रेस का यह प्रयास संगठन को मजबूत बनाने और आगामी चुनावी तैयारी को गति देने के लिहाज से अहम माना जा रहा है। वरिष्ठ नेताओं और पर्यवेक्षकों के बीच वन टू वन चर्चा से सुनियोजित और पारदर्शी चयन प्रक्रिया सुनिश्चित होने की उम्मीद है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!