बिरगांव नगर निगम बजट सत्र में हंगामा, विपक्ष ने किया महापौर का घेराव…पढ़ें पूरी खबर

बिरगांव में नगर निगम के बजट सत्र के दौरान जबरदस्त हंगामा देखने को मिला। जैसे ही महापौर नंदलाल देवांगन ने 2025-26 का बजट पेश करना शुरू किया, विपक्षी पार्षदों ने उनकी टेबल पर पानी उड़ेल दिया और जमकर नारेबाजी की।
- Télécharger 1xBet APK iPhone : ce qu’il faut savoirOctober 25, 2026
- OnlyFans Free Viewer Site Guide 2024: Features, Risks & Safe SetupOctober 25, 2026
- Best OnlyFans Pages: Security and Reliability OverviewOctober 25, 2026
- Best OnlyFans Content: What to KnowOctober 25, 2026
इस बार नगर निगम ने 149 करोड़ रुपये का बजट पेश किया, लेकिन विपक्षी पार्षद पानी की किल्लत को लेकर नाराज थे। उन्होंने सामान्य सभा में बजट भाषण के दौरान जोरदार विरोध किया। उनका कहना था कि शहर में भीषण गर्मी पड़ रही है और जनता पानी संकट से जूझ रही है, लेकिन नगर निगम इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा। इसी गुस्से में उन्होंने महापौर की टेबल पर पानी डाल दिया, जिससे सभा का माहौल गरमा गया।
वायरल हुआ वीडियो
इस पूरे हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें विपक्षी पार्षदों को नारे लगाते और हंगामा करते हुए देखा जा सकता है।
महापौर का जवाब
महापौर नंदलाल देवांगन ने इस विरोध को लोकतांत्रिक मर्यादा का उल्लंघन बताया। उन्होंने कहा, “बजट एक गंभीर विषय है, लेकिन इस तरह का व्यवहार निंदनीय और अनुचित है।”
नगर निगम के बजट सत्र में हुए इस हंगामे के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मुद्दे पर क्या कदम उठाता है।