ChhattisgarhRaipur

छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और दयालदास बघेल देंगे सवालों का जवाब, चार मंत्रियों के बजट प्रस्तावों पर होगी चर्चा

  रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और खाद्य मंत्री दयालदास बघेल सवालों का सामना करेंगे। आज भूपेश बघेल भी प्रश्नकाल में राईस मिलरों का मुद्दा उठायेंगे। कल ही भूपेश बघेल के ठिकानों पर ईडी ने दबिश दी थी। आंगनबाड़ी केंद्रों की अव्यवस्था, धान खरीदी में अनियमितता, पोषण आहार, बारदानों की खरीदी का मुद्दा सदन में आज उठेंगे।

वहीं प्रश्नकाल के बाद ध्यानाकर्षण में गिरौदपुरी धाम के विकास की स्वीकृत राशि और प्रधानमंत्री सड़क के जर्जर होने का मुद्दा उठायेंगे। आज चार मंत्री लखनलाल देवांगन, लक्ष्मी राजवाड़े, टंकराम वर्मा और श्याम बिहारी जायसवाल के विभागों की बजट चर्चा होगी।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!