ChhattisgarhRaipur

छत्तीसगढ़ में तीन तलाक मामले में रायपुर से आरोपी गिरफ्तार, पत्नी ने की थी शिकायत

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तीन तलाक का मामला सामने आया है। मामले में मनेंद्रगढ़ पुलिस ने राजधानी रायपुर में बोरियाखुर्द स्थित आरडीए कॉलोनी से आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ उसकी पत्नी ने मनेंद्रगढ़ थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।

Related Articles

जानकारी के मुताबिक मनेंद्रगढ़ की 22 वर्षीय युवती का विवाह पिछले साल 9 सितंबर को आरडीए कॉलोनी बोरियाखुर्द के मोहम्मद शरीफ (36 वर्ष) के साथ मुस्लिम विधि से मनेंद्रगढ़ में हुआ था। युवती की स्किन खुश्क रहती है। यह जानकारी शादी से पहले वर पक्ष को दी गई थी। शादी के बाद युवती रायपुर में रहने के लिए आ गई। करीब महीनेभर बाद मोहम्मद शरीफ उसे मायके में छोड़कर चला गया। इसके बाद इस साल 17 जनवरी को उसने तीन बार तलाक तलाक तलाक कहकर तलाक दे दिया। शरीफ ने कहा कि युवती की स्किन हमेशा खुश्क रहती है, इसलिए वह दूसरा निकाह करेगा। इस मामले की शिकायत प्रार्थिया ने दो फरवरी को मनेंद्रगढ़ थाने में की थी, जिसके बाद आरोपी को आज पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!