ChhattisgarhRaipur

रेलवे स्टेशन की पार्किंग में बदमाशों का आतंक, बेस बल्ले से पिटाई कर किया चाकू से हमला!

राजधानी रायपुर में गुंडे बदमाशो के हौंसले बुलंद है ये हम नहीं कह रहे आप खुद ये तस्वीरे देखकर समझ जायेगे…दिनदहाडे मारपीट के दौरान चाकूबाजी की तस्वीरें छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के रेल्वे स्टेशन की है जहां इलाके का निगरानीशुदा गुंडा बदमाश शेख हुसैन रेल्वे द्वारा आबंटित पार्किंग स्टेण्ड के मैनेजर रवि आहुजा को अपने साथियों के साथ मारता दिखाई दे रहा है…

दरअसल बदमाश शेख हुसैन का पान ठेला रेल्वे पार्किंग की दीवार के पास दो दिन से खड़ा था शुक्रवार को रेल्वे के अधिकारी स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे तो रेल्वे परिसर में बाहरी ठेला देखकर रेल्वे के अतिकम्रण दस्ते को बुलवाकर जब्त करवा दिया…

आज शनिवार को शाम को आरोपी अपने साथियो के साथ ठेला ढुंडने स्टेशन आया तो उसका ठेला नहीं दिखने पर आरोपी शेख हुसैन अपने साथियों के साथ रेल्वे पार्किंग पर जाकर मैनेजर से पुछताछ करने लगा तो मैनेजर ने उसके ठेले की जानकारी होने से इंकार कर दिया तो आरोपी शेख हुसैन गाली-गलौज करने लगा तो स्टेंड पर महिलाओ के सामने गाली देने पर मैनेजर ने टोका तो आरोपी मैनेजर के साथ पहले झुमाझटकी करते हुए साथ लाये हॉकी से बेदम मारपीट करने लगा उसका एक साथी ने चाकू से मैनेजर पर कई वार किये जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है…पीडित के मुताबिक उशके स्टेंड़ के करीब 12 हजार रूपये जेब से लेकर वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गये लेकिन बड़ा सवाल ये खड़ा होता है कि जीआरपी थाने से 50 मीटर और गंज थाने से मात्र 200 मीटर की दुरी पर शातिर बदमाश भीड़भाड वाले स्टेशन पर बैखोफ देर तक मारपीट करते नजर आये और बडी ही आसानी से फरार हो गए, इससे पुलिस की गश्त पर भी कई बडे सवाल खडे हो रहे है…बताया जा रहा है कि शातिर शेख हुसैन गंज थाने का निगरानी गुंडा बदमाश है और उसपर हत्या के प्रयास समेत कई संगीन धाराओ में 12 से 15 मामले दर्ज है पिछले दिनो 3 महिने के लिए जिला प्रशासन ने इसके खिलाफ जिलाबदर की कार्रवाई भी की थी जिसके बाद वापस आकर अपने साथियो के साथ ये वारदात को अंजाम दिया है…स्थानीय रहवासियों के मुताबिक आरोपी को स्थानीय थानो के कुछ पुलिसकर्मियों का संरक्षण प्राप्त होने की बात कह रहे है जिससे इसके हौंसले बुलंद है इतना ही नहीं शातिर बदमाश रातभर अपने पान ठेले की आड़ में नशे का कारोबार भी धड़ल्ले से करता है…फिलहाल जीआरपी थाना पुलिस कुछ संदेहियों को हिरासत में लेकर पुछताछ में जुटी है और फरार बदमाश शेख हुसैन की पतासाजी में जुटी हुई है!

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!