ChhattisgarhKanker

धर्मांतरण मामलें में युवक ने सरपंच सहित 3 लोगों के खिलाफ थाने में की शिकायत

कांकेर :  धर्मांतरित परिवार की बुजुर्ग की मां की लाश का सात दिन बाद फिर से अंतिम संस्कार करने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ है और अब तीन परिवारों का गांव से हुक्का-पानी बंद करने की शिकायत सामने आई है। आमाबेड़ा थाना क्षेत्र के अर्रा गांव में तीन परिवार के लोगों ने एसडीएम और पुलिस के पास यह शिकायत की है कि उन्हें सरपंच, ग्राम पटेल और अन्य लोगों ने खेत से फसल काटने से रोका जा रहा है। नल से पानी लेने से रोका जा रहा है। यही नहीं, गांव से बाहर जाने के लिए धमकाया जा रहा है।

अर्रा गांव की तुलसी बत्ती पोटाई, महेश कावड़े आदि ने एसडीएम और थाने में जो शिकायत की है, उसके मुताबिक उन्हें गांव के लोग धमका रहे हैं कि यदि वे खुद से गांव से बाहर नहीं चले जाएंगे तो उनके घर में तोड़-फोड़ कर भगाएंगे। आमाबेड़ा थाना प्रभारी हरिशंकर ध्रुव के मुताबिक थाने में शिकायत मिली है। उन्होंने गांव के लोगों को समझाइश दी है। साथ ही, उच्च अधिकारियों को भी घटना के संबंध में जानकारी दी है।

Related Articles

Back to top button