Chhattisgarh

IND vs AUS: रोहित शर्मा ने जड़ा साल का पहला शतक, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हराया

IND vs AUS: सिडनी में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा और आखिरी वनडे मैच खेला जा रहा है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 237 रन का टारगेट दिया. जिसे भारत ने आसानी से हासिल करते हुए 9 विकेट से जीत दर्ज की. इस मैच में पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने इस साल का पहला शतक जड़ दिया है. रोहित शर्मा को उनकी इस शानदार पारी के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ और पूरी सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ भी चुना गया.

Related Articles

करियर का 50वां शतक

रोहित ने 105 गेंदों में अपना शतक पूरा किया और 121 रन बनाकर नाबाद रहे. रोहित ने इस पारी 13 चौके और 3 छक्के जड़े हैं. रोहित शर्मा का यह शतक सिर्फ वनडे में ही महत्वपूर्ण नहीं था, बल्कि यह उनके अंतर्राष्ट्रीय करियर का 50वां शतक भी था. इस उपलब्धि के साथ, वह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 50 या उससे अधिक शतक लगाने वाले सचिन तेंदुलकर (100) और विराट कोहली (82) के बाद तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं.

भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक

100 – सचिन तेंदुलकर
82 – विराट कोहली
50 – रोहित शर्मा*
48 – राहिल द्रविड़
38 – सौरव गांगुली

SENA में सबसे ज्यादा वनडे शतक

14- रोहित शर्मा*
10- विराट कोहली
10- के संगकारा
10- सनथ जयसूर्या
9- सचिन तेंदुलकर

भारत की प्लेइंग-11: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा और मोहम्मद सिराज.

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11: मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रेविस हेड, मैथ्यू शॉर्ट, मैथ्यू रेनशॉ, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, मिच ओवेन, मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, नाथन एलिस, एडम जाम्पा.

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!