Bhilai-DurgChhattisgarh

India VS Pakistan : भारत बनाम पाकिस्तान के बीच महामुकाबले को लेकर दर्शको मे भारी उत्साह…. कई जगह लगाया जाएगा बड़ा स्क्रीन

 भिलाई। वर्ल्ड कप में आज भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला होने जा रहा है ।  क्रिकेट प्रेमी मैच शुरू होने का बेसर्बी से इंतजार कर रहे हैं।

इस महामुकाबले को लेकर भिलाई के क्रिकेटर्स में भी भारी उत्साह दिखाई दे रहा है। आपको बता दें कि भिलाई में कई जगह बड़ा स्क्रीन लगाया जाएगा । क्रिकेट प्रेमी ने भारतीय खिलाड़ियों पर जीत का भरोसा जताया है।

आपको बता दें कि ICC क्रिकेट विश्व कप 2023 में भारत और पाकिस्तान की टीमें आज 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। इस मैच पर दुनियाभर के लोगों की निगाहें टीकी हुई है।

भारत और पाकिस्तान दोनों ही टीमों ने अपने वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत काफी शानदार तरीके से करते हुए 2-2 मैचों में जीत हासिल की है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!