ChhattisgarhRaipur

भारत के महान क्रिकेटर ने किया सुसाइड, चौथे फ्लोर से लगा दी छलांग

नई दिल्ली। कर्नाटक के पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर और दाएं हाथ के तेज गेंदबाज डेविड जॉनसन का गुरुवार सुबह 52 वर्ष की आयु में बेंगलुरु में निधन हो गया।रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि उन्होंने अपने अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से छलांग लगा दी थी। उनकी मौत की खबर से भारतीय क्रिकेटरों में शोक है। पूर्व कप्तान अनिल कुंबले ने हैरानी जताई है। पुलिस के अनुसार, पूर्व भारतीय क्रिकेटर डेविड जॉनसन गुरुवार को अपने अपार्टमेंट के बाहर मृत पाए गए।

 एक पुलिस अधिकारी ने कहा- ऐसा माना जा रहा है कि 52 वर्षीय डेविड जूड जॉनसन कोथनूर के कनक श्री लेआउट में अपने अपार्टमेंट से गिर गए, जिससे आत्महत्या का संदेह पैदा हो गया। उन्होंने आगे कहा कि आगे की जांच जारी है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!