Chhattisgarh

भोपाल एयरपोर्ट पर ‘इंडिगो का संकट’: पुणे-मुंबई की उड़ानें ठप! MP में 150 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द, यात्री परेशान, तुरंत चेक करें अपनी बुकिंग

Indigo Crisis Bhopal: देश में चल रहे इंडिगो उड़ानों के रद्द होने के संकट का असर राजधानी भोपाल में भी बड़े लेवल पर देखने को मिल रहा है. राजा भोज एयरपोर्ट पर इंडिगो एयरलाइंस की लगातार फ्लाइट कैंसिल होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ती ही जा रही है. आज भोपाल से पुणे जाने वाली फ्लाइट रद्द कर दी गई है. वहीं भोपाल से मुंबई जाने वाली फ्लाइट भी रद्द हो गई है. हैदराबाद जाने वाली फ्लाइट देरी से चल रही है, जबकि इंडिगो की रायपुर और बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट्स समय पर हैं.

मध्‍य प्रदेश में अब तक 150 से ज्‍यादा उड़ाने कैंसिल
भोपाल- इंदौर समेत पूरे मध्य प्रदेश में अब तक 150 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल हो चुकी हैं. इस संकट का सबसे ज्यादा असर भी इंदौर में ही देखने को मिला है. यहां करीब 100 उड़ानें कैंसिल हुई हैं. शुक्रवार को भोपाल से 18 और जबलपुर से 5 उड़ानें रद्द रहीं. कई यात्री दो दिन से फ्लाइट का इंतजार कर रहे हैं. इंडिगो एयरलाइंस क्रू मेंबर्स की कमी से जूझ रही है. वहीं दूसरी एयरलाइंस ने किराया तीन से चार गुना तक बढ़ा दिया है, जिससे यात्रियों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं.

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!