ChhattisgarhRaipur

छत्तीसगढ़ में जल्द शुरू होगा SIR, मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण

रायपुर। पूरे देश में फर्जी वोटर लिस्ट को लेकर सियासी घमासान के बीच छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर आई है। प्रदेश में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) जल्द शुरू होने वाला है। इससे पहले राज्यभर की मतदाता सूची का मिलान कार्य शुरू किया गया है।

Related Articles

प्रदेश में वर्ष 2003 और 2025 की मतदाता सूचियों का मिलान BLO (बुनियादी स्तर के अधिकारी) द्वारा किया जा रहा है। इसका उद्देश्य मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की अनियमितता या गलत प्रविष्टियों को दूर करना है। निर्वाचन पदाधिकारी जल्द ही SIR की पूरी प्रक्रिया और विवरण साझा करेंगे।

आपको बता दें कि बिहार में जारी SIR को लेकर मचे विवाद के बीच चुनाव आयोग ने स्पष्ट कर दिया था कि इसे पूरे देश में एक साथ लागू किया जाएगा। SIR के तहत भारतीय नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करने के लिए अतिरिक्त दस्तावेजों का सुझाव भी मांगा गया है।

चुनाव आयोग ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से कुल 10 बिंदुओं पर जानकारी मांगी है। इनमें मौजूदा मतदाताओं की संख्या, पिछली SIR की तिथि, डेटा की स्थिति, डिजिटाइजेशन और अन्य संबंधित जानकारियाँ शामिल हैं।

छत्तीसगढ़ में SIR की यह प्रक्रिया मतदाता सूची की पारदर्शिता और सटीकता सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। BLO द्वारा की जा रही मिलान प्रक्रिया के बाद संभावित त्रुटियों और फर्जी प्रविष्टियों को समय रहते सुधारा जा सकेगा। इस पहल से राज्य में आगामी चुनावों में निष्पक्षता और भरोसेमंद मतदान सुनिश्चित होगा।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!