Chhattisgarh

दंतेवाड़ा में 10वीं छात्र की हॉस्टल में आत्महत्या, जांच जारी

दंतेवाड़ा। जिले से एक दुखद और सनसनीखेज मामला सामने आया है। बालूद स्थित ‘छू लो आसमान’ बॉयज हॉस्टल में कक्षा 10वीं के छात्र रौशन तेलाम ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रौशन कुआकोंडा ब्लॉक के नेरली गांव का रहने वाला था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी।

Related Articles

मिली जानकारी के अनुसार, घटना तड़के लगभग 3 बजे हुई। हॉस्टल में रहने वाले अन्य छात्र जब सुबह बाथरूम की ओर गए, तब उन्होंने रौशन को हॉस्टल की सीढ़ियों के ग्रिल से लटका हुआ पाया। इसके बाद हॉस्टल अधीक्षक को तुरंत सूचना दी गई, जिन्होंने मामले की जानकारी पुलिस और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक तौर पर मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि जांच में सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखा जा रहा है।

बताया जा रहा है कि रौशन के पिता का पहले ही निधन हो चुका है। परिवार में उसकी मां और बड़ा भाई हैं। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि छात्र ने ऐसा कदम क्यों उठाया। पुलिस हॉस्टल स्टाफ, सहपाठियों और परिवार से पूछताछ कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आगे की जांच के बाद ही मामले की पूरी सच्चाई सामने आएगी।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!