ChhattisgarhRaipur

राजधानी के महादेव घाट स्थित खारुन नदी में मिली युवक की लाश,हत्या या आत्महत्या,पुलिस कर रही जांच

रायपुर। राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित खारुन नदी में सोमवार सुबह युवक की लाश मिली है। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई है। मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है। युवक की हत्या हुई या आत्महत्या,पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, खारुन नदी के घाट पर युवक की आज सुबह लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। आसपास लोगों की भीड़ लग गई है। मृतक का नाम राजेंद्र बताया जा रहा है, हालांकि पुष्टि होना बाकी है। स्थानीय लोगों ने डीडी नगर पुलिस को शव मिलने की सूचना दी है

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!